चंद्रपुर | 12 सितंबर 2026
चंद्रपुर शहर के गिरनार चौक पर अब आभूषण खरीदारी का एक नया और भव्य अनुभव मिलने जा रहा है। 124 वर्षों से अधिक की विरासत और 5 पीढ़ियों से आभूषण व्यवसाय में सक्रिय रोकडे ज्वेलर्स अपने नए एवं विशाल शोरूम के साथ चंद्रपुर में प्रवेश करने जा रहा है। कंपनी के अनुसार, यह शोरूम विदर्भ के सबसे बड़े और आधुनिक ज्वेलरी शोरूम में से एक होगा।
शोरूम का तीन दिवसीय भव्य उद्घाटन समारोह 15, 16 और 17 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उद्घाटन कार्यक्रम प्रतिदिन सुबह 11 बजे से शुरू होगा। इस अवसर पर ग्राहकों के लिए विशेष ऑफर्स, नए कलेक्शन और मनोरंजन से जुड़े कार्यक्रम भी आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
एक ही छत के नीचे ज्वेलरी की बड़ी रेंज
गिरनार चौक स्थित नए शोरूम में ग्राहकों को 100% हॉलमार्क वाले सोने, डायमंड, पोलकी, कुंदन, ब्राइडल और चांदी के आभूषणों की विस्तृत रेंज उपलब्ध कराने की तैयारी है।
शोरूम को आधुनिक डिजाइन और ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है। कंपनी के मुताबिक, यहां पारंपरिक आभूषणों के साथ-साथ आधुनिक और रोजमर्रा में पहने जाने वाले ज्वेलरी डिजाइनों का भी बड़ा कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।
बॉलीवुड और टीवी सितारों की मौजूदगी रहेगी खास आकर्षण
तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह में मनोरंजन जगत की चर्चित हस्तियों की मौजूदगी भी देखने को मिलेगी।
16 सितंबर को अभिनेत्री प्राजक्ता माली तथा 17 सितंबर को अभिनेत्री ईशा तलवार के कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी दी गई है। सेलिब्रिटीज के संभावित आगमन का समय दोपहर 3:30 बजे से शाम 6 बजे के बीच बताया गया है, जबकि मुख्य आगमन का समय लगभग शाम 4 से 5 बजे के बीच रहेगा।
इसके अलावा, ब्रांड ने रितेश देशमुख और जेनेलिया देशमुख को अपना आधिकारिक ब्रांड एंबेसडर घोषित किया है। महाराष्ट्र में यह जोड़ी ‘भाऊ-वहिनी’ के नाम से लोकप्रिय है और ब्रांड के अनुसार, उनकी छवि परिवार, विश्वास, सादगी और आधुनिक सोच से जुड़ी हुई है।
22 कैरेट गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज 5% से शुरू
रोकडे ज्वेलर्स ने चंद्रपुर शोरूम की शुरुआत के अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक योजनाएं पेश की हैं। कंपनी के अनुसार, 22 कैरेट हॉलमार्क गोल्ड ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज 5% से शुरू होंगे।
इसके अलावा, आधुनिक ग्राहकों की पसंद को देखते हुए 18 कैरेट येलो गोल्ड ज्वेलरी का बड़ा कलेक्शन भी उपलब्ध कराया जाएगा। इसमें हल्के, मजबूत और रोजमर्रा में इस्तेमाल किए जा सकने वाले डिजाइनों को शामिल किया गया है।
डायमंड, पोलकी और ब्राइडल ज्वेलरी का एक्सक्लूसिव कलेक्शन
शोरूम में डायमंड और प्रीमियम ज्वेलरी के लिए भी विशेष कलेक्शन पेश किया जाएगा। इसमें दुर्लभ डायमंड मास्टरपीस, एक्सक्लूसिव पोलकी डिजाइन, सिग्नेचर ब्राइडल कलेक्शन और लिमिटेड एडिशन डिजाइनर ज्वेलरी शामिल होने की जानकारी दी गई है।
कंपनी के अनुसार, डायमंड ज्वेलरी की शुरुआती कीमत ₹19,999 से रखी गई है, जिसमें रोजमर्रा के उपयोग से लेकर शादी-ब्याह और विशेष अवसरों के लिए प्रीमियम कलेक्शन उपलब्ध रहेगा।
उद्घाटन के तीन दिनों में विशेष ऑफर्स
15, 16 और 17 सितंबर 2026 के दौरान ग्राहकों के लिए विशेष उद्घाटन ऑफर्स भी रखे गए हैं।
– सोने और चांदी के आभूषणों पर मेकिंग चार्ज में Flat 50% की छूट
– डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 100% तक की छूट
– खरीदारी पर 25% एश्योर्ड गिफ्ट वाउचर, जिसे अगली खरीदारी पर मेकिंग चार्ज में लाभ के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा।
ये विशेष उद्घाटन ऑफर्स केवल तीन दिनों के लिए मान्य बताए गए हैं।
राशिरत्न खरीद पर 21 दिन का ट्रायल
ग्राहकों की सुविधा के लिए रोकडे ज्वेलर्स की ओर से राशिरत्न क्रय संरक्षण योजना भी पेश की गई है। इसके तहत ग्राहक को चुने गए राशिरत्न को लेकर 21 दिनों का ट्रायल पीरियड दिए जाने की जानकारी दी गई है। ग्राहक संतुष्ट नहीं होने पर योजना के तहत मनी-बैक गारंटी का प्रावधान भी बताया गया है।
ग्राहकों के लिए छह नए ज्वेलरी बाइंग और सेविंग प्लान
भविष्य में ज्वेलरी खरीदारी को आसान बनाने के लिए कंपनी ने छह योजनाएं शुरू की हैं। इनमें—
1. Gold Buying Plan
2. Digital Gold Scheme
3. Monthly Jewellery Installment Plan
4. Gold Exchange & Upgrade Plan
5. Future Wedding & Occasion Plan
6. Diamond & Silver Special Plan
शामिल हैं। इन योजनाओं के माध्यम से ग्राहक नियमित रूप से बचत कर भविष्य में अपनी पसंद के आभूषण खरीदने की योजना बना सकते हैं।
25 हजार वर्गफीट का बहुउद्देशीय हॉल
चंद्रपुर स्थित नए शोरूम की एक खास विशेषता इसका विशाल लगभग 25,000 वर्गफीट का बहुउद्देशीय हॉल भी है। कंपनी के अनुसार, इस स्थान का उपयोग कम्युनिटी गैदरिंग, किटी पार्टी, लेडीज गेट-टुगेदर और कॉर्पोरेट मीटिंग जैसे कार्यक्रमों के लिए किया जा सकेगा।
ग्राहकों की सुविधा को देखते हुए शोरूम में स्वतंत्र पार्किंग व्यवस्था भी उपलब्ध कराई गई है।
कैरटमीटर से ग्राहक खुद जांच सकेंगे सोने की शुद्धता
उपभोक्ता सुरक्षा और पारदर्शी खरीदारी को प्राथमिकता देने के लिए शोरूम में अत्याधुनिक कैरटमीटर मशीनें लगाने की जानकारी दी गई है। इसके माध्यम से ग्राहक आभूषणों की शुद्धता की जांच स्वयं कर सकेंगे।
उद्घाटन के दौरान बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा गार्ड, बाउंसर और स्थानीय पुलिस प्रशासन के सहयोग से सुरक्षा व्यवस्था किए जाने की भी जानकारी दी गई है।
नागपुर, भंडारा और गोंदिया के बाद चंद्रपुर में विस्तार
रोकडे ज्वेलर्स वर्तमान में नागपुर, भंडारा और गोंदिया में अपने शोरूम संचालित कर रहा है। कंपनी के अनुसार, अगले तीन महीनों में चार नए फ्लैगशिप शोरूम शुरू करने की योजना है।
इनमें इतवारी, नागपुर में दूसरा शोरूम, गढ़चिरौली, चंद्रपुर और यवतमाल शामिल हैं। इन विस्तारों के बाद कंपनी के कुल शोरूम की संख्या 12 तक पहुंचने की बात कही गई है।
भविष्य में महाराष्ट्र के अमरावती, नासिक, नांदेड, छत्रपति संभाजीनगर, नवी मुंबई, ठाणे और पुणे के साथ मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा, छत्तीसगढ़ के भिलाई और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी विस्तार की योजना बताई गई है।
पांचवीं पीढ़ी संभाल रही विरासत
रोकडे ज्वेलर्स के नेतृत्व मंडल में भैयाजी रोकडे, वंदना भैयाजी रोकड़े, राजेश भैयाजी रोकड़े, सारंग भैयाजी रोकड़े, पारस राजेश रोकड़े, अनामिका राजेश रोकड़े और संस्कृति सारंग रोकड़े शामिल हैं।
कंपनी का कहना है कि पांच पीढ़ियों से चली आ रही परंपरा और विश्वास को आधुनिक तकनीक, नए डिजाइन और ग्राहक-केंद्रित सेवाओं के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है।
प्रबंधन का संदेश
रोकडे ज्वेलर्स प्रबंधन के अनुसार, 124 वर्षों से अधिक की यात्रा में ब्रांड ने लाखों परिवारों का विश्वास हासिल किया है। अब चंद्रपुर में विदर्भ के बड़े ज्वेलरी शोरूम की शुरुआत इसी विरासत को नए दौर की आधुनिकता के साथ आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
कंपनी ने चंद्रपुर और आसपास के नागरिकों को 15 से 17 सितंबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय उद्घाटन समारोह में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया है।
















