
चंद्रपुर में नशे के खिलाफ पुलिस की इस कार्रवाई से ड्रग्स कारोबारियों में हड़कंप मचा है।
चंद्रपुर | शहर में नशे के कारोबार के खिलाफ चंद्रपुर शहर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एमडी (MD) ड्रग्स के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 19.220 ग्राम एमडी ड्रग्स, जिसकी अनुमानित कीमत ₹42,284 बताई गई है, बरामद की है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 12 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन के डीबी स्टाफ ने आनंदनगर, महाकाली कॉलरी क्षेत्र में स्थित आरोपियों के घर पर तलाशी अभियान चलाया।
इस कार्रवाई में पुलिस ने शुभम संजय वासेकर (24 वर्ष) और संजय महादेव वासेकर (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया।
दोनों आरोपियों के खिलाफ चंद्रपुर शहर पुलिस स्टेशन में NDPS एक्ट 1985 की धारा 8(क) और 21(ब) के तहत मामला दर्ज किया गया है।
वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्रवाई
यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अपर पुलिस अधीक्षक ईश्वर कातकडे एवं उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले के मार्गदर्शन में पुलिस निरीक्षक श्याम गव्हाणे के नेतृत्व में की गई।
इस कार्रवाई में सहायक पुलिस निरीक्षक कृणाल रामटेके, पुलिस उपनिरीक्षक दत्तात्रय कोलटे सहित पुलिस स्टेशन के डीबी स्टाफ एवं अन्य पुलिसकर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Chandrapur District
























