
पदयात्रा, छप्पन भोग, भजन एवं आरती के साथ नवनियुक्त कार्यकारिणी ने शुरू किया पहला आयोजन
चंद्रपुर, 21 सितंबर 2026। श्री गुजराती समाज चंद्रपुर के लोहाना महिला मंडल की नवनियुक्त कार्यकारिणी की घोषणा सोमवार को श्री जलाराम मंदिर, गंजवार्ड में की गई। हाल ही में मंडल के अध्यक्ष पद पर नियुक्त हुईं श्रीमती मीना बेन शशिकांत भाई नथवानी ने मार्गदर्शक महिलाओं की उपस्थिति में नई कार्यकारिणी की घोषणा की।

कार्यक्रम में गोदावरी बेन काछेला, ज्योत्स्ना बेन राजा, ज्योति बेन दवे, नीमू बेन सूचक, हंसा बेन पोपट एवं शोबना बेन काछेला का मार्गदर्शन रहा।
नई कार्यकारिणी में कीर्ति बेन नथवानी को उपाध्यक्ष, रेखा बेन ठक्कर को सह-उपाध्यक्ष, मीनल बेन राजा को सचिव तथा नूतन बेन सादरानी को सह-सचिव नियुक्त किया गया। वहीं दिव्या बेन सूचक को कोषाध्यक्ष और रश्मि बेन सूचक को सह-कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके अलावा सहकार्य समिति में वैशाली बेन लुखीयाना, रुपाली बेन सूचक, हेमा बेन राजा, जलपा बेन नथवानी, मीनल बेन नथवानी एवं विधि बेन सादरानी को शामिल किया गया।
पदयात्रा के साथ पहले आयोजन का श्रीगणेश
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने नवसारा पावनारा चंद्रपुर चा राजा गणेश मंडल के पंडाल तक पदयात्रा निकाली। इसके बाद गणेश पंडाल में छप्पन भोग, भजन एवं आरती का भक्तिमय आयोजन किया गया।
महिला मंडल के पदाधिकारियों ने कहा कि आने वाले समय में भी समाज एवं धार्मिक गतिविधियों से जुड़े विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर किया जाएगा।
इस आयोजन को सफल बनाने में चंद्रपुर चा राजा गणेश मंडल, लोहाना महिला महापरिषद, सिटी पुलिस प्रशासन, गोपी मंडल, युवती ग्रुप एवं वैष्णव परिवार का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं महिला मंडल की सदस्यों में उत्साह का माहौल रहा।
























