Home My City Chandrapur अष्टभुजा वार्ड में घर से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई,...

अष्टभुजा वार्ड में घर से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई, दो महिलाएं मुक्त

चंद्रपुर। शहर के अष्टभुजा वार्ड में लव इंडिया चर्च के पीछे एक घर में कथित रूप से चल रहे देह व्यापार के खिलाफ स्थानीय अपराध शाखा ने कार्रवाई की। पुलिस ने छापेमारी कर दो महिलाओं को मुक्त कराया तथा दो महिला आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस के अनुसार, 1 अक्टूबर 2026 को सूचना मिली थी कि अष्टभुजा वार्ड में एक महिला अपने घर में दूसरी महिलाओं से देह व्यापार करवा रही है। सूचना के आधार पर विशेष पुलिस अधिकारी एवं पुलिस निरीक्षक अमोल कचोरे के नेतृत्व में स्थानीय अपराध शाखा की टीम ने महिला पंच, सामाजिक कार्यकर्ता तथा अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम सेल के कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्रवाई की।

पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए संबंधित मकान पर छापा मारा। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने मुस्कान शफीक शेख (40), निवासी रॉयनगर, लव इंडिया चर्च के पास, अष्टभुजा वार्ड, चंद्रपुर तथा रेशमा उर्फ तैबुल फातिमा अब्दुल रफीक शेख (45), निवासी टावर हिल, जुनोना चौक, अष्टभुजा वार्ड, चंद्रपुर को आरोपी बनाया।

पुलिस ने मौके से मोबाइल फोन, नकदी और कंडोम के डिब्बों सहित कुल 22,240 रुपये का सामान जब्त किया। कार्रवाई के दौरान दो महिलाओं को मुक्त कराया गया।

मामले में आरोपियों के खिलाफ रामनगर पुलिस स्टेशन में अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 और 7 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की आगे की जांच रामनगर पुलिस द्वारा की जा रही है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आयुष नोपानी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ईश्वर कटकड़े, उपविभागीय पुलिस अधिकारी प्रमोद चौगुले तथा पुलिस निरीक्षक स्थानीय अपराध शाखा अमोल कचोरे के मार्गदर्शन में की गई।

कार्रवाई में पुलिस उपनिरीक्षक संतोष निंभोरकर, सुनील गौरकर पुलिस उपनिरीक्षक, पुलिस अनमालदार किशोर वैरागड़े, प्रफुल्ल गरघटे, शंशाक बादामवार, प्रदीप मडावी, रुषभ भारसिंगे, महिला अनमलदार/छाया निकोडे, मैसाई तित्रे, विजयमाला वाघमारे, अपर्णा मानकर, उषा लेंडांगे, गीता उमरे, दीपिका सोदनार, सिमा निषाद, अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम सेल चंद्रपुर और सामाजिक कार्यकर्ता श्रीमती सरिता मालू, माया मेश्राम, रूपाली टोंडारे, विद्या चिताडे।

सहित स्थानीय अपराध शाखा एवं अनैतिक मानव तस्करी रोकथाम सेल के पुलिस कर्मचारियों तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।